पढ़ाई करते समय बोरियत से बचने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
-
पढ़ाई करते समय बोरियत से बचने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
लगातार काम या पढ़ाई करने और एक ही विषय पढ़ने से बोरियत होती है। यह ह्यूमन साइकोलॉजी है। परीक्षा लंबे समय तक चलती है, ऐसे में यह जरूरी कि स्टूडेंट्स पढ़ाई के वैज्ञानिक तरीकों को अपनाएं और कुछ नयापन लाएं। लगातार मैथ के फॉर्मूले, केमेस्ट्री के लॉग टेबल आपको बोर कर सकते हैं। यह देखा जाता है कि परीक्षा के दौरान छात्र एक ही विषय को तब तक पढ़ते हैं जब तक उसकी तैयारी पूरी नहीं हो जाती। ऐसा नहीं करना चाहिए।
स्टडी प्लेस बदलते रहे- पढ़ने की जगह में बदलाव करते रहना चाहिए। इसके पीछे का विज्ञान यह है कि दिमाग पढ़ते वक्त पृष्ठभूमि और अनुभूतियों को भी ग्रहण करता है। इसलिए एक जगह की बजाय लाइब्रेरी, कॉफी हाउस, अध्ययन कक्ष आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।
नोट्स को बनाए इंट्रेस्टिंग- सिर्फ किताब से पढ़ने से बोरियत महसूस हो सकती है। इसलिए नोट्स इंट्रेस्टिंग तरीके से बनाना चाहिए। नोट्स बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उसे रेगुलर किताबों में लिखी चीजों की तरह न लिखें और न ही उनका विस्तारपूर्ण तरीका इस्तेमाल करें। कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स की एक श्रेणी तैयार करें, जिससे आप उस टॉपिक से रिलेटेड जो महत्वपूर्ण बिंदु हैं, उनको दिमाग में आसानी से रिवीजन के दौरान बैठा पाएं।
स्मार्ट तरीका अपनाएं- आज स्मार्ट वर्क की जीत होती है। इसलिए अपनी सहूलियत के हिसाब से खुद स्मार्ट तरीके का ईजाद करें। इसमें ऑडियो-वीडियो मोड का इस्तेमाल कर सकते है। वैज्ञानिक और साइकोलॉजिस्ट मानते हैं आंख से देखी और कानों से सुनी चीजें दिमाग में जल्दी बसती हैं।

No comments:
Post a Comment