Publish Date:Mon, 14 Sep 2020 9:22 PM (IST)
दुनियाभर
में हर छठा इंसान हिंदी बोलता या समझता है। हिंदी दुनिया की उन चुनिंदा भाषाओं में
से एक है जिनमें जो लिखा जाता है वही बोला भी जाता है। हिंदी राष्ट्रभाषा तो नहीं
है,
किंतु
राजभाषा है। ये देश के विशाल क्षेत्र को एक सूत्र में बांधने का कार्य तो करती ही
है। महात्मा गांधी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस भी यही कहते थे।
तो
आज हिंदी दिवस के मौके पर इससे जुड़े कुछ मजेदार रोचक तथ्यों के बारे में
जानेंगे...
-
कविता
के रूप में सबसे पहले हिंदी भाषा प्रयोग करने वाले प्रख्यात कवि अमीर खुसरो थे।
-
खास
बात यह है कि अंग्रेजी में 26 अक्षर की तुलना हिंदी में 52 वर्ण होते हैं। इसमें
उच्चारण के आधार पर 45
वर्ण, जिसमें 10 स्वर + 35 व्यंजन होते हैं। लेखन के
आधार पर 52
वर्ण, जिसमें 13 स्वर + 35 व्यंजन + 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं।
-
टाइप
राइटर वो भी हिंदी के बाजार में 1930 के दशक में आ गया था। यह हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता
के कारण ही हुआ है।
-
ठाठ
भी कम नहीं है हिंदी के। भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। देश
के करीब 77
परसेंट
लोग हिंदी बोलते और समझते हैं।


-
ढाई
लाख से ज्यादा है हिंदी शब्दकोश में शब्दों की संख्या। एक-एक वस्तु, कार्य, भाव आदि को व्यक्त करने के
लिए सैकड़ों शब्द है।
-
ण
से किसी शब्द की शुरुआती नहीं होती है। लेकिन इसमें मात्रा लगाई जा सकती है और
इसका प्रयोग अक्षर के मध्य या अंत में किया जाता है।
-
ताकत
की बात करें तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इंडेक्स के
मुताबिक साल 2050
तक
हिंदी दुनिया की सबसे ताकतवर भाषाओं में से एक होगी।
-
थोड़ी
नहीं,
बल्कि
बहुत समृद्ध है हिंदी भाषा। इसकी पांच उपभाषाएं और कम से कम सोलह बोलियां प्रचलित
हैं।
-
दुनियाभर
में हिंदी का प्रयोग करीब 60
करोड़
से ज्यादा लोग करते हैं। यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से
एक है।
-
ध्वनि
प्रधान होती है हिंदी भाषा की लेखनी। शब्दों को उसी तरह लिखा जाता है जैसे बोला
जाता है।
-
नमस्ते
शब्द हिंदी में सबसे ज्यादा उपयोग में लिया जाने वाला शब्द है। ठीक उसी तरह जैसे
अंग्रेजी में हेलो शब्द प्रयोग किया जाता है।
-
पहली
पुस्तक हिंदी भाषा में प्रेम सागर 1805 में प्रकाशित हुई थी जिसे लल्लू लाल ने लिखी
थी।
-
फारसी
शब्द हिंद से ही हिंदी शब्द की उत्पत्ति हुई है जिसका मतलब है 'सिंधु नदी की भूमि'।
-
बिहार
पहला राज्य था जिसने 1881
में
हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था।
-
'भारत-दर्शन' हिंदी पत्रिका इंटरनेट पर
विश्व का पहला हिंदी प्रकाशन है। यह 1996-97 में न्यूजीलैंड से
प्रकाशित हुई।
-
मातृभाषा
के रूप में बात करें तो हिंदी 40 परसेंट भारतीयों की मातृभाषा है।
-
युवा
भारत में यूट्यूब पर 93
परसेंट
हिंदी वीडियो देखते हैं। भारतीय युवाओं के स्मार्टफोन में औसतन 32 एप में 8 से 9 हिंदी के हैं।
-
राजभाषा
का दर्जा हिंदी को 14
नवंबर
को संविधान सभा में वोटिंग के बाद मिला। इसी कारण सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में
मनाया जाता है।
-
लगभग
दुनिया की 176
विश्वविद्यालय
में हिंदी भाषा पढ़ाई जाती है। इतना ही नहीं, अमेरिका के 45 विश्वविद्यालय भी इसमें शामिल है।
-
वेब
एड्रेस बनाने में 7
भाषाओं
का इस्तेमाल होता है और हिंदी भाषा उन्हीं में से एक है।
-
हिंदी
का जो शब्द पहली बार ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी में शामिल किया गया वह स्वदेशी था।
-
संयुक्त
राष्ट्र आम सभा को सबसे पहले 1977 में उस समय के विदेश मंत्री अटल बिहारी
वाजपेयी ने हिंदी में संबोधित किया था।
-
ष
आज के प्रयोग में कहीं खो सा गया है। इसका उच्चारण दो प्रकार से होता है। कुछ लोग
श के समान ही इसका उच्चारण करते हैं और कुछ लोग ख के समान।
-
हरि
शब्द हिंदी का ऐसा शब्द है जिसके दर्जन से भी ज्यादा मतलब होते हैं। जैसे यमराज, पवन, इंद्र, चंद्र, सूर्य, विष्णु, सिंह, किरण, घोड़ा, तोता, सांप, वानर और मेंढक आदि।
-
क्षेत्रीय
स्तर की बात करें तो हिंदी बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों की
आधिकारिक भाषा है।
-
त्रिनिदाद, मॉॉरीशस, फिलीपींस, नेपाल, गुयाना, सूरीनाम, तिब्बत और पाकिस्तान में
कुछ परिवर्तनों के साथ ही सही लेकिन हिदी बोली और समझी जाती है।
-
ज्ञान-विज्ञान
की भाषा के रूप में भी हिंदी को पहचान मिली। 2018 में एक सर्वे रिपोर्ट आई कि इंटरनेट की
दुनिया में हिंदी ने भारतीय उपभोक्ताओं के बीच अंग्रेजी को पीछे छोड़ दिया है।



No comments:
Post a Comment